जरुरी जानकारी | दो हजार रुपये के 6,691 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अभी भी लोगों के पासः आरबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि 2,000 रुपये के 98.12 प्रतिशत नोट अबतक बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं जबकि 6,691 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट अब भी लोगों के पास हैं।

मुंबई, एक जनवरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि 2,000 रुपये के 98.12 प्रतिशत नोट अबतक बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं जबकि 6,691 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट अब भी लोगों के पास हैं।

आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये मूल्य के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। उसके बाद से ही इन नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है।

आरबीआई ने बयान में कहा कि चलन में मौजूद 2,000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 31 दिसंबर, 2024 को कारोबार की समाप्ति पर 6,691 करोड़ रुपये रह गया। यह मूल्य 19 मई, 2023 को आरबीआई के फैसले के दिन 3.56 लाख करोड़ रुपये था।

रिजर्व बैंक ने कहा, ‘‘इस तरह 19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपये के कुल 98.12 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं।’’

इन नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। हालांकि, अब भी रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध है।

इसके अलावा आम लोग देश के किसी भी डाकघर से डाक के जरिये 2,000 रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय को अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए भेज सकते हैं।

चलन से वापस लिए जाने के बावजूद 2,000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने हुए हैं। आरबीआई ने नवंबर, 2016 में तत्कालीन प्रचलित 1,000 रुपये और 500 रुपये के बैंक नोटों को चलन से हटाए जाने के बाद 2,000 रुपये के नोट पेश किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड