देश की खबरें | बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हुए सैनिक के परिजन को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, सरकारी नौकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गश्त के दौरान एक बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हुए सिपाही मंजीत सिंह के परिजनों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने की रविवार को घोषणा की।

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गश्त के दौरान एक बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हुए सिपाही मंजीत सिंह के परिजनों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने की रविवार को घोषणा की।

चन्नी ने अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि अपने जीवन का बलिदान देकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सिंह का उत्कृष्ट समर्पण उनके साथी सैनिकों को और अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगा।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शहीद हुए सिंह पंजाब के होशियारपुर जिले के खेरा कोटली गांव के रहने वाले थे।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उनके परिवार में उनके माता-पिता, चार बहनें और एक भाई है।

एलओसी के पास हुए इस बारूदी सुरंग विस्फोट में लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार की भी मौत हो गई थी।

चन्नी ने ट्वीट, ''भारत के दो वीर सपूत लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार और सिपाही मंजीत सिंह एलओसी के पास एक विस्फोट में शहीद हो गए। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा।''

उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ''राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने के लिए किए गए बलिदान सर्वोच्च हैं। हम हमेशा ऋणी रहेंगे।''

इससे पहले, अधिकारियों ने कहा कि रविवार को सेना के दोनों जवानों के लिए पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया।

उन्होंने बताया कि दोपहर करीब दो बजे राजौरी कस्बे में एक किले में आयोजित समारोह के बाद लेफ्टिनेंट कुमार और सिपाही सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह नगर बिहार और पंजाब भेज दिया गया।

नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में एक अग्रिम चौकी के पास शनिवार को बारूदी सुरंग फटने से दो जवानों की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधिकारियों ने कहा कि शवों को सेना के शिविर में लाया गया जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए माल्यार्पण समारोह आयोजित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\