जरुरी जानकारी | असम में कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए 250 करोड़ रुपये का कोष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. असम में कृषि क्षेत्र में छोटी और मध्यम इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए विश्व बैंक सहित कई अंशधारकों ने 250 करोड़ रुपये का कोष बनाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 27 जून असम में कृषि क्षेत्र में छोटी और मध्यम इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए विश्व बैंक सहित कई अंशधारकों ने 250 करोड़ रुपये का कोष बनाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उद्यम पूंजी कोष कैस्पियन इम्पैक्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर ने कहा कि उसने कृषि व्यवसाय निवेश कंपनी शुरू करने के लिए असम ग्रामीण बुनियादी ढांचा एवं कृषि सेवा (एआरआईएएस) सोसाइटी के साथ हाथ मिलाया है।

हैदराबाद स्थित कंपनी ने कहा कि समझौते के अनुसार, एआरआईएएस एक अंशदायी और दृढ़ निवेश ट्रस्ट - असम एग्रीबिजनेस इन्वेस्टमेंट फंड (एएआईएफ) की स्थापना और कार्यान्वयन के लिए नोडल एजेंसी होगी।

कंपनी के एक बयान में कहा गया है, ‘‘250 करोड़ रुपये के कोष के साथ, एएआईएफ एक अद्वितीय क्षेत्र-विशिष्ट फंड है, जो राज्य में कृषि उत्पादकता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करता है। यह त्वरित विकास हासिल करने के लिए मुख्य रूप से कृषि व्यवसाय और संबद्ध क्षेत्रों में छोटे और मध्यम उद्यमों में निवेश करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\