RR vs KKR 69th Match IPL 2024: शीर्ष पर काबिज केकेआर को हराकर दूसरा स्थान पक्का करना चाहेंगे राजस्थान रॉयल्स, लगातार हार के सिलसिला को करना चाहएगी खत्म

राजस्थान रॉयल्स चार मैचों के हार के सिलसिले को तोड़कर रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मैच में चोटी की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर शीर्ष दो में जगह पक्की करने उतरेगी ।

RR vs KKR (Photo Credit: IPL/CSK)

गुवाहाटी, 18 मई: राजस्थान रॉयल्स चार मैचों के हार के सिलसिले को तोड़कर रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मैच में चोटी की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर शीर्ष दो में जगह पक्की करने उतरेगी. सोलह अंक लेकर प्लेआफ में जगह बना चुके रॉयल्स लगातार चार मैच हार चुके हैं. यह भी पढ़ें: Nita Ambani Chat With Rohit Sharma: IPL 2024 की अपनी आखिरी मैच में LSG से हार के बाद रोहित शर्मा से बातचीत करते दिखीं MI की मालकिन नीता अंबानी, देखें वीडियो

पिछले दो मैचों में टीम 150 के पार भी नहीं पहुंच सकी और अब इंग्लैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज के स्वदेश लौटने के बाद उसकी राह और कठिन हो गई है. ऐसे में यशस्वी जायसवाल, कप्तान संजू सैमसन और स्थानीय हीरो रियान पराग को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी. प्लेआफ में शीर्ष दो में रहकर जाने से उनके पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके रहेंगे.

केकेआर के 19 अंक है और उसका शीर्ष पर रहना तय है. अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछला मैच बारिश में धुलने से उसे एक अंक मिला. केकेआर के हौसले बुलंद है लेकिन उसे आत्ममुग्धता से बचना होगा. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 मई को ईडन गार्डंस पर हुए मुकाबले के बाद से केकेआर ने बारिश की भेंट हुए इस मैच के अलावा कोई मुकाबला नहीं खेला है.

अहमदाबाद जाकर एक दिन के अभ्यास के लिये कोलकाता लौटना और फिर आखिरी लीग मैच के लिये गुवाहाटी जाना थकाऊ रहा होगा और इससे उनकी लय पर असर पड़ सकता है. अब देखना यह होगा कि मेंटोर गौतम गंभीर की टीम इस लय को बरकरार रख पाती है या नहीं. उसके पास फॉर्म में चल रहा इंग्लैंड का सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट भी नहीं है जो पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिये स्वदेश लौट चुके हैं.

केकेआर के दो सलामी बल्लेबाजों साल्ट और सुनील नारायण ने मिलकर इस सत्र में सात अर्धशतक और एक शतक समेत 182 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 897 रन बनाये हैं. साल्ट की जगह रहमानुल्लाह गुरबाज ले सकते हैं लेकिन मैदान पर उतरते ही साल्ट की तरह आक्रामक खेलने की उनसे उम्मीद नहीं की जा सकती. इस सत्र में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है.

केकेआर की बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल पर होगा. मैच में बारिश का भी पूर्वानुमान लगाया जा रहा है.

टीमें :

कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नीतिश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, साकिब हुसैन, मुजीब उर रहमान, गट एटिकिंसन, अल्लाह गजनफर, फिल साल्ट.

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नांद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पावेल, टॉम कोहलर-केडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुश कोटियन.

मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जायेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश