जरुरी जानकारी | रॉयल एनफील्ड ने पूर्वी क्षेत्र में पहला गोदाम खोला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दोपहिया वाहन विनिर्माता रॉयल एनफील्ड ने कलपुर्जों (स्पेयर पार्ट) की जरूरतों को पूरा करने के लिए कोलकाता में अपना पहला गोदाम खोला है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 11 दिसंबर दोपहिया वाहन विनिर्माता रॉयल एनफील्ड ने कलपुर्जों (स्पेयर पार्ट) की जरूरतों को पूरा करने के लिए कोलकाता में अपना पहला गोदाम खोला है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस गोदाम से मोटरसाइकिल कलपुर्जों की आपूर्ति का पारगमन समय काफी कम हो जाएगा। ‘चैनल पार्टनर’ विकसित करने में भी मदद मिलेगी।

प्रवक्ता ने कहा कि शहर के बालीगंज इलाके में 50,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला यह गोदाम पूरे पूर्वी व पूर्वोत्तर क्षेत्र में कलपुर्जों की आपूर्ति करेगा।

निर्यात पर प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका दोपहिया वाहन विनिर्माता के लिए सबसे बड़ा विदेशी बाजार है, जिसकी कंपनी की कुल बिक्री में 45 प्रतिशत हिस्सा है। इसके बाद यूरोप, पश्चिम एशिया और अफ्रीका हैं जिनकी संयुक्त हिस्सेदारी 35 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि रॉयल एनफील्ड के कुल निर्यात में एशिया प्रशांत क्षेत्र का योगदान 20 प्रतिशत है।

प्रवक्ता ने कहा कि देश में रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री में पूर्वी क्षेत्र का योगदान 27 प्रतिशत से अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड