खेल की खबरें | रोस टेलर ने आखिरी पारी में 14 रन बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टेलर का यह न्यूजीलैंड के लिये 450वां और आखिरी मैच था जिससे उनके 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का भी अंत हो गया। इस 38 वर्षीय बल्लेबाज ने इस साल के शुरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था लेकिन वह अपने घरेलू मैदान सेडन पार्क पर अंतिम मैच खेलकर क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते थे।

टेलर का यह न्यूजीलैंड के लिये 450वां और आखिरी मैच था जिससे उनके 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का भी अंत हो गया। इस 38 वर्षीय बल्लेबाज ने इस साल के शुरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था लेकिन वह अपने घरेलू मैदान सेडन पार्क पर अंतिम मैच खेलकर क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते थे।

राष्ट्रगान के दौरान टेलर के बच्चे मैकेंजी, जोंटी और एडिलेड उनके साथ खड़े थे। जब वह मैदान पर उतरे और वापस लौटे तो नीदरलैंड के खिलाड़ियों ने उनके दोनों तरफ खड़े होकर उन्हें सम्मान दिया।

टेलर ने 2006 में न्यूजीलैंड के लिये अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसके अगले वर्ष उन्होंने अपना पहला टेस्ट खेला। उन्होंने 112 टेस्ट मैचों में 19 शतकों की मदद से 7,683 रन बनाये। टेलर ने 236 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 8,593 रन और 102 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1,909 रन बनाये।

टेलर दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीनों प्रारूप में 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

उन्हें अपने आखिरी मैच में क्रीज पर उतरने के लिये लंबा इंतजार करना पड़ा। मार्टिन गुप्टिल और विल यंग के बीच दूसरे विकेट के लिये 203 रन की साझेदारी के कारण वह 39वें ओवर में क्रीज पर उतर पाये।

उनके मैदान पर आते ही दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। जब वह 14 रन बनाकर आउट होने के बाद वापस पवेलियन लौट रहे थे तो उनके चेहरे पर फीकी मुस्कान थी। वह नीदरलैंड के खिलाड़ियों के बीच से निकलकर मैदान से बाहर गये। इस बीच दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

टेलर ने बाद रेडियो न्यूजीलैंड से कहा, ‘‘ मैं हमेशा परिस्थितियों के अनुसार और चेहरे पर मुस्कान लेकर खेला। मैंने पूरे गर्व और सम्मान के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। मैं शुरू से देश के लिये खेलना चाहता था। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े