खेल की खबरें | रोजी मीना पॉलराज ने महिलाओं के पोल वॉल्ट में फिर से राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु की रोजी मीना पॉलराज ने 15 दिनों में दूसरी बार महिलाओं की पोल वॉल्ट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए शनिवार को यहां राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया।

बेंगलुरु, 15 अक्टूबर तमिलनाडु की रोजी मीना पॉलराज ने 15 दिनों में दूसरी बार महिलाओं की पोल वॉल्ट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए शनिवार को यहां राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया।

पच्चीस साल की रोजी ने हाल ही में गांधीनगर में 36वें राष्ट्रीय खेलों में 4.20 मीटर की ऊंचाई के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था। उन्होंने तब 2014 में वी एस सुरेखा के 4.15 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा था।

रोजी ने शनिवार को यहां 4.21 मीटर की ऊंचाई हासिल की।

रेलवे की रवीना ने पिछले कुछ प्रतियोगिताओं में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यहां लय हासिल करते हुए नये मीट रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल रेस को अपने नाम किया।

अमलान बोरगोहेन की गैरमौजूदगी में दिल्ली के 19 वर्षीय शिवम वैष्णव ने सुनिश्चित किया कि 100 मीटर पुरुष फर्राटा दौड़ में प्रतिस्पर्धा बनी रहे।

उन्होंने पहले दौर में 10.74 सेकेंड का समय निकाला लेकिन इसमें सुधार करते हुए 10.47 सेकेंड के समय के साथ सेमीफाइनल में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

महिलाओं के वर्ग में हिमा दास शुरुआती दो दौर में 11.74 सेकंड और 11.78 सेकंड के समय के साथ खिताब के दौड़ में बनी हुई है जबकि ज्योति यारराजी शुरुआती दौड़ के रेस को पूरा नहीं कर सकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू