खेल की खबरें | रोसेयु का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 228 रन का लक्ष्य दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रिली रोसेयु के करियर के पहले शतक से दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को यहां भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में तीन विकेट पर 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इंदौर, चार अक्टूबर रिली रोसेयु के करियर के पहले शतक से दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को यहां भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में तीन विकेट पर 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

रोसेयु ने 48 गेंद में आठ छक्कों और सात चौकों से नाबाद 100 रन की पारी खेलने के अलावा डिकॉक (68) के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 और ट्रिस्टन स्टब्स (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। डेविड मिलर ने अंत में सिर्फ पांच गेंद में नाबाद 19 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने अंतिम आठ ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 108 रन जोड़े।

भारत के चारों तेज गेंदबाज दीपक चाहर (चार ओवर में 48 रन पर एक विकेट), मोहम्मद सिराज (चार ओवर में बिना विकेट के 44 रन), हर्षल पटेल (चार ओवर में बिना विकेट के 49 रन) और उमेश यादव (तीन ओवर में 34 रन पर एक विकेट) काफी महंगे साबित हुए।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। डिकॉक शुरुआत से ही लय में दिखे। उन्होंने मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर पर छक्के जड़े। बावुमा ने सिराज की गेंद पर एक रन के साथ श्रृंखला में तीसरी पारी में पहला रन बनाया। उनका संघर्ष हालांकि जारी रहा और वह तीन रन बनाने के बाद उमेश यादव की पहली ही गेंद पर रोहित को कैच दे बैठे।

रिली रोसेयु ने उमेश पर लगातार दो चौकों के साथ अपनी पारी की शुरुआत की और फिर अश्विन और सिराज पर छक्के भी मारे।

दक्षिण अफ्रीका ने पावर प्ले में एक विकेट पर 48 रन बनाए।

डिकॉक और रोसेयु ने नौवें ओवर में अश्विन पर छक्के जड़े। डिकॉक ने उमेश पर छक्के के साथ 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

डिकॉक ने हर्षल पटेल पर लगातार दो चौकों के साथ 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। वह हालांकि इसके बाद दो रन लेने की कोशिश में डीप मिडविकेट से श्रेयस अय्यर से सटीक थ्रो पर रन आउट हो गए। उन्होंने 43 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के मारे।

युवा स्टब्स ने आते ही उमेश पर छक्का मारा।

रोसेयु ने अक्षर पटेल पर छक्के के साथ सिर्फ 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

स्टब्स 13 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब चाहर के पास गेंदबाजी छोर पर काफी आगे निकलने के कारण उन्हें रन आउट करने का मौका था लेकिन भारतीय गेंदबाज ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।

स्टब्स इसके बाद फिर भाग्यशाली रहे जब उमेश ने थर्ड मैन पर उनका कैच लपक लिया लेकिन यह नोबॉल हो गई।

रोसेयु ने चाहर के पारी के अंतिम ओवर में एक रन के साथ 48 गेंद में शतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर स्टब्स (23) ने अश्विन को कैच थमा दिया।

मिलर ने इसके बाद लगातार तीन छक्के जड़े जिससे ओवर में 24 रन बने।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\