देश की खबरें | पहले टेस्ट में पारी घोषित न करके भारत को कड़ा संदेश देने से चूक गये रूट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के दिग्गज इयान चैपल का मानना है कि पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में दूसरी पारी को समाप्त घोषित नहीं करके इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भारत को कड़ा संदेश देने से चूक गये जिससे श्रृंखला में बाद में उन्हें मनोवैज्ञानिक फायदा मिलता।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी आस्ट्रेलिया के दिग्गज इयान चैपल का मानना है कि पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में दूसरी पारी को समाप्त घोषित नहीं करके इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भारत को कड़ा संदेश देने से चूक गये जिससे श्रृंखला में बाद में उन्हें मनोवैज्ञानिक फायदा मिलता।

इंग्लैंड ने टूटती पिच पर कुल बढ़त 350 रन से अधिक होने के बावजूद अपनी दूसरी पारी समाप्त घोषित नहीं की थी।

चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो में अपने कालम में लिखा, ‘‘पहले टेस्ट में बेहतरीन आलराउंड खेल के बावजूद रूट महत्वपूर्ण मौके पर इंग्लैंड की मजबूती का पूरा फायदा उठाने में विफल रहे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी पारी में आक्रमण और रक्षण के बीच असमंजस की स्थिति में पड़ने के बजाय इंग्लैंड को पारी समाप्त घोषित करके आक्रामक रवैया अपनाना चाहिए था। ’’

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पूरी बल्लेबाजी की और आखिर में भारत के सामने 420 रन का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की टीम ने हालांकि काफी समय रहते हुए जीत दर्ज की थी।

लेकिन आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान चैपल ने कहा, ‘‘इससे (पारी समाप्त घोषित करने) भारत के पास कड़ा संदेश जाता कि हम उनकी मजबूत बल्लेबाजी को लेकर चिंतित नहीं हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘रूट अगर पारी समाप्त होने का इंतजार करने के बजाय पारी समाप्त घोषित करते तो इसका उन्हें श्रृंखला में बाद में मनोवैज्ञानिक फायदा मिलता। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\