देश की खबरें | मकान की छत ढही : मलबे में दबकर नाबालिग की मौत, तीन अन्य जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के बन्धुआ कलां क्षेत्र में सोमवार को एक मकान की मरम्मत के दौरान अचानक छत ढहने से मलबे में दबकर एक नाबालिग मजदूर की मौत हो गयी तथा तीन अन्य श्रमिक घायल हो गये।

सुलतानपुर, 18 नवंबर उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के बन्धुआ कलां क्षेत्र में सोमवार को एक मकान की मरम्मत के दौरान अचानक छत ढहने से मलबे में दबकर एक नाबालिग मजदूर की मौत हो गयी तथा तीन अन्य श्रमिक घायल हो गये।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बन्धुआ कलां कस्बे में धनराजी नामक महिला के घर की मरम्मत का काम किया जा रहा था और सोमवार को कमरे की छत तोड़ी जा रही थी तभी वह अचानक ढह गयी।

उन्होंने बताया कि इस कार्य में लगे अमन (15) और गोवर्द्धन (40) मलबे में दब गए। इनके अलावा गोवर्द्धन का 10 वर्षीय बेटा आयुष और कर्म राज (40) नामक श्रमिक भी मामूली रूप से जख्मी हो गये।

थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबे अमन और गोवर्द्धन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक अमन की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि गोवर्द्धन को गम्भीर चोटें आई हैं तथा उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उनके मुताबिक, बाकी घायलों आयुष और कर्म राज को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन