खेल की खबरें | रोनाल्डो के दो गोल से युवेंटस ने सेमीफाइनल का पहला चरण जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रोनाल्डो ने पेनल्टी पर गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी दिलायी और इसके बाद इंटर मिलान की रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाकर निर्णायक गोल दागा और अपनी टीम को दूसरे चरण से पहले बेहतर स्थिति में रखा।

रोनाल्डो ने पेनल्टी पर गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी दिलायी और इसके बाद इंटर मिलान की रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाकर निर्णायक गोल दागा और अपनी टीम को दूसरे चरण से पहले बेहतर स्थिति में रखा।

इंटर मिलान ने लॉटारो मार्टिनेज के गोल से शुरुआती बढ़त हासिल की थी।

दूसरा सेमीफाइनल नैपोली और अटलांटा के बीच खेला जाएगा। दूसरे चरण के मुकाबले अगले सप्ताह होंगे। फाइनल 19 मई को खेला जाएगा।

इंटर ने पिछले सप्ताह सेरी ए में युवेंटस को 2-0 से हराया था और जब नौवें मिनट में मार्टिनेज ने निकोलो बारेला के क्रास पर गोल दागा तो सब कुछ उसके अनुकूल लग रहा था।

लेकिन एशले यंग की गलती से युवेंटस को 26वें मिनट में पेनल्टी मिली और रोनाल्डो ने बराबरी का गोल करने में कोई गलती नहीं की।

इसके नौ मिनट बाद रोनाल्डो ने इंटर के डिफेंडर अलेसांद्रो बास्तोनी और समीर हैंडानोविच की गलती का फायदा उठाकर दूसरा गोल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें