खेल की खबरें | रोनाल्डो ने क्लब फुटबॉल में 700वां गोल दागा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पुर्तगाल के इस स्टार स्ट्राइकर के गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एवर्टन को 2-1 से हराया।

पुर्तगाल के इस स्टार स्ट्राइकर के गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एवर्टन को 2-1 से हराया।

रोनाल्डो खेल के 29वें मिनट में चोटिल एंथनी मार्शल की जगह स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे और इसके 15 मिनट बाद उन्होंने गोल दाग दिया।

यह उनका मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से 144वां गोल था। उन्होंने रियाल मैड्रिड की तरफ से 450 गोल कर रखे हैं जबकि युवेंट्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 101 गोल दागे थे। रोनाल्डो ने पांच गोल स्पोर्टिंग की तरफ से भी किए हैं।

यूरोपा लीग की तरह यूनाइटेड ने इस मैच में भी पिछड़ने के बाद वापसी की। एलेक्स इवोबी ने एवर्टन को पांचवें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी। एंटनी ने 15वें मिनट में यूनाइटेड की तरफ से बराबरी का गोल किया।

एक अन्य मैच में आर्सेनल ने लिवरपूल को 3-2 से हराया। बुकायो साको ने 76वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर आर्सेनल को यह महत्वपूर्ण जीत दिलाई।

इस बीच जियानलुका स्कैमका ने वेस्ट हैम की तरफ से अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इटली के इस स्ट्राइकर ने तीसरे मैच में भी गोल दागा जिससे वेस्ट हैम ने फुल्हम को 3-1 से पराजित किया। एक अन्य मैच में क्रिस्टल पैलेस ने लीड्स को 2-1 से शिकस्त दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड