कोलकाता: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता का दौरा करेंगे रोनाल्डिन्हो

संन्यास ले चुके ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो अगले महीने दुर्गा पूजा पर्व के दौरान कोलकाता का दौरा करेंगे।

कोलकाता, 20 सितंबर: संन्यास ले चुके ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो अगले महीने दुर्गा पूजा पर्व के दौरान कोलकाता का दौरा करेंगे. इसकी जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा कि रोनाल्डिन्हो के 15 से 19 अक्टूबर के बीच शहर में आने की संभावना है लेकिन अंतिम तारीख की पुष्टि कोंगो में बार्का लीजेंड्स मैच की तारीख के बाद ही होगी. अधिकारी के अनुसार रोनाल्डिन्हो पहली बार कोलकाता का दौरा करेंगे और उनके एक छोटे से ‘चैरिटी मैच’ में खेलने की उम्मीद है.

इसके अलावा वह दुर्गा पूजा के एक पंडाल और एक फुटबॉल क्लिनिक का दौरा भी करेंगे. वह अर्जेंटीना के फीफा विश्व कप विजेता लियोनल मेस्सी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे. दो बार के ‘बैलन डिओर’ विजेता रोनाल्डिन्हो के कुछ प्रयोजकों से भी मिलने की संभावना है. यह अधिकारी बीते समय में फुटबॉल के महान खिलाड़ियों को शहर लाने में अहम भूमिका निभा चुका है जिसमें माराडोना, पेले और काफू शामिल हैं.

उन्होंने इस साल जुलाई में अर्जेंटीना के मौजूदा विश्व कप विजेता गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को भी इस शहर में लाने में अहम भूमिका निभायी थी. रोनाडिन्हो की राजारहाट में अपनी फुटबॉल अकादमी ‘आर10 अकादमी’ भी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी