खेल की खबरें | रोहित का विकेट मिलना बड़ी सफलता: लैंगर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले आउट करने को बड़ी सफलता करार देते हुए उम्मीद जताई कि ऑफ स्पिनर नाथन लियोन पांचवें दिन टीम को मौजूदा श्रृंखला में 2-1 से आगे कर देंगे।

सिडनी, 10 जनवरी ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले आउट करने को बड़ी सफलता करार देते हुए उम्मीद जताई कि ऑफ स्पिनर नाथन लियोन पांचवें दिन टीम को मौजूदा श्रृंखला में 2-1 से आगे कर देंगे।

जीत के लिए 407 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने रविवार को दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 98 रन बना लिये थे। शुभमन गिल (31) और रोहित (52) पहले विकेट के लिए 71 रन की अच्छी साझेदारी की लेकिन अपनी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

लैंगर ने दिन के खेल के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ रोहित को मैदान से बाहर देखना हमारे लिए राहत की बात है । वह हमारे लिए बहुत बड़ा विकेट है क्योंकि हम जानते हैं कि वह एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं। हम जानते हैं कि वह एकदिवसीय के सर्वकालिक महान खिलाडियों में से एक है, ऐसे में अगर वह मैदान में होता तो रन तेजी से बनते।’’

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने उम्मीद जतायी कि पांचवें दिन पिच ये ज्यादा स्पिन मिलेगी, जिससे उनकी टीम का काम आसान होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने पूरे टेस्ट में देखा है कि पिच से ज्यादा मदद नहीं मिल रही है। गेंदबाजों को श्रेय दिया जाना चाहिए लेकिन हम वास्तव में कड़ी मेहनत करने जा रहे हैं, हमारी कोशिश दबाव बनाये रखने की होगी और उम्मीद है कि नाथन लियोन कल ज्यादा स्पिन हासिल करने में सफल रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम बस वही करते रहेंगे जो हम कर रहे हैं। थोड़ा सा असमान्य उछाल है, उम्मीद है कि कल भी हमारे लिए यह काम करेगा।’’

कोच ने कहा कि मैच के आखिरी दिन लियोन की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ पिच से गेंद थेड़ी स्पिन हो रही है। वह काफी धीमी है। मैंने सभी खिलाड़ियों को खासकर लियोन को इस बारे में आज सुबह बताया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसने पहली पारी में भी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन किस्मत का साथ नहीं मिला, शायद दूसरी पारी में किस्मत का ज्यादा साथ मिले। वह बड़ी भूमिका निभाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी