खेल की खबरें | रोहित को अभ्यास के दौरान घुटने में चोट लगी, लखनऊ के खिलाफ आईपीएल मैच से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि नेट (अभ्यास) सत्र के दौरान उनके घुटने में चोट लगाने के कारण दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए।

लखनऊ, चार अप्रैल मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि नेट (अभ्यास) सत्र के दौरान उनके घुटने में चोट लगाने के कारण दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए।

भारतीय टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान रोहित इस आईपीएल सत्र में अब तक संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए तीन मैचों में शून्य, आठ और 13 रन बनाए हैं।

हार्दिक ने टॉस के समय कहा, ‘‘ रोहित को नेट्स (अभ्यास सत्र) में घुटने में चोट लग गयी थी और वह इस मैच बाहर है।’’

भारत और मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के बारे मे पूछे जाने पर हार्दिक ने कहा, ‘‘ उनकी वापसी जल्द ही होनी चाहिये।’’

बुमराह को इस साल की शुरुआत में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दौरान पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई थी।

 इस बीच, भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस के लिए अपने 100वें मैच के लिए एक विशेष जर्सी मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज