खेल की खबरें | रोहित शर्मा ने कहा, प्रसिद्ध कृष्णा पर भरोसा दिखाना होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को यहां कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में लचर प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की क्षमता पर उन्हें पूरा भरोसा है।

केपटाउन, दो जनवरी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को यहां कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में लचर प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की क्षमता पर उन्हें पूरा भरोसा है।

कृष्णा ने सेंचुरियन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने 20 ओवर में 93 रन दिए। भारत इस मैच में पारी और 32 रन से हार गया था।

रोहित से जब गेंदबाजी में संभावित बदलाव और मुकेश कुमार को मौका दिए जाने के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा,,‘‘हमारी टीम प्रबंधन के साथ संक्षिप्त बातचीत हुई कि हम इस टेस्ट मैच के लिए कैसे गेंदबाज चाहते हैं। हमने अभी तक अपनी अंतिम एकादश तय नहीं की है। हमारे सभी खिलाड़ी फिट और चयन के लिए उपलब्ध हैं। हम अभी इस पर अंतिम फैसला करेंगे।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं जानता हूं कि हमारी गेंदबाजी थोड़ा अनुभवहीन है और जब ऐसा होता है तो आपको उन पर भरोसा दिखाना होता है। ऐसा किसी भी टीम के साथ हो सकता है। पिछले मैच के बाद मैंने कहा था की प्रसिद्ध अपना पहला मैच खेल रहा है। जब आप अपना पहला मैच खेल रहे होते हैं तो हर कोई नर्वस होता है। ’’

रोहित ने भले ही कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी फिट और चयन के लिए उपलब्ध है लेकिन लगता है कि ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के टखने में कुछ परेशानी है क्योंकि उन्होंने पिछले दो अभ्यास सत्र में गेंदबाजी नहीं की।

भारतीय कप्तान को इसके साथ ही लगता है कि न्यूलैंड्स की पिच से भी सेंचुरियन की तरह तेजी और उछाल मिलेगी।

उन्होंने कहा,‘‘पिच काफी हद तक सेंचुरियन जैसी ही लग रही है। हो सकता है कि इसमें सेंचुरियन की तरफ बहुत ज्यादा घास नहीं हो लेकिन परिस्थितियां काफी मायने रखती हैं क्योंकि सेंचुरियन की तुलना में यहां काफी गर्मी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड