देश की खबरें | रोहित पवार का दावा, महाराष्ट्र के मंत्री कोकाटे ने विधान परिषद में 18-22 मिनट तक रमी खेला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने बुधवार को एक जांच रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने राज्य विधान परिषद में अपने मोबाइल फोन पर 42 सेकंड नहीं, बल्कि 18 से 22 मिनट तक ऑनलाइन रमी खेला था।

मुंबई, 30 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने बुधवार को एक जांच रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने राज्य विधान परिषद में अपने मोबाइल फोन पर 42 सेकंड नहीं, बल्कि 18 से 22 मिनट तक ऑनलाइन रमी खेला था।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से जुड़े कोकाटे ने दावा किया था कि वह सदन में कोई गेम नहीं खेल रहे थे, लेकिन ऑनलाइन रमी का नोटिफिकेशन कुछ सेकंड के लिए उनके फोन पर स्क्रीन पर आया था, जिसे उन्होंने बंद कर दिया था।

रोहित पवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सवाल किया, “कृषि मंत्री 42 सेकंड नहीं, बल्कि 18 से 22 मिनट तक (ऑनलाइन) रमी खेल रहे थे। यह राज्य विधानमंडल की रिपोर्ट है, जो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को सौंपी गई है। क्या सरकार इस बारे में स्पष्टीकरण देगी?”

रोहित पवार ने ही सबसे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें कोकाटे पिछले हफ्ते समाप्त हुए महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान विधान परिषद में अपने मोबाइल फोन पर रमी खेलते हुए दिखाई दिए थे।

रोहित पवार ने अपने ताजा पोस्ट में पूछा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार कोकाटे के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी?

उन्होंने फडणवीस और अजित पवार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार ने कोकाटे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो उसे (दिवंगत कांग्रेस नेता) यशवंतराव चव्हाण और अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत पर दावा करने का क्या अधिकार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\