देश की खबरें | रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर, राहुल कप्तान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए जिनकी जगह के एल राहुल को 18 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया है ।

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए जिनकी जगह के एल राहुल को 18 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया है ।

हरफनमौला अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को भी फिटनेस कारणों से नहीं चुना गया है जबकि टेस्ट श्रृंखला खेल रहे सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है।

चयन समिति के प्रमुख चेतन शर्मा ने कहा ,‘‘ हम के एल राहुल को तैयार  कर रहे हैं । उन्होंने नेतृत्व क्षमता साबित कर दी है । वह सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।’’

तीन वनडे मैच पार्ल और केपटाउन में 19, 21,23 जनवरी को खेले जायेंगे ।

टीम :

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शारदुल , मोहम्मद सिराज ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज