पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान, इन दो नाम को किया आगे

भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने कहा कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा कप्तानी के लिये पहली पसंद हैं लेकिन वे लंबे समय तक इस पद पर नहीं रह पाएंगे.

सरनदीप सिंह (Photo Credits: Insta)

नई दिल्ली, 3 नवंबर: भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह (Sarandeep Singh) ने कहा कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में विराट कोहली विराट कोहली(Virat kohli)के बाद रोहित शर्मा कप्तानी के लिये पहली पसंद हैं लेकिन वे लंबे समय तक इस पद पर नहीं रह पाएंगे.यह भी पढ़े: IND vs NZ, T20 World Cup 2021: सुनील गावस्कर का रोहित शर्मा को लेकर किया गया ये Analysis उनके फैन्स को पसंद नहीं आएगा

विराट कोहली विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे और उनके स्थान पर रोहित का कप्तान बनना तय है. अब वनडे की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं और सरनदीप ने कहा कि रोहित इस पद के लिये उपयुक्त हैं लेकिन वे छोटी अवधि के लिये ही यह भूमिका निभा पाएंगे.

सरनदीप ने पीटीआई से कहा, ‘‘रोहित एक अच्छा विकल्प है (सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी के लिये), वह आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से है. लेकिन चयन समिति को यह निर्णय लेना है कि क्या उन्हें कुछ वर्षों (2023 एकदिवसीय विश्व कप तक) के लिए कप्तान बनाया जाए या ऐसे खिलाड़ी को जिम्मेदारी सौंपी जाए जो लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सकता है. ’’उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे बहुत आगे के बारे में सोच रहे हैं तो केएल राहुल और ऋषभ पंत अच्छे विकल्प हो सकते हैं. ’’

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड