देश की खबरें | निजता के उल्लंघन को लेकर आईपीएल प्रसारक पर भड़के रोहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टीवी प्रसारक पर निजता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘एक्सक्लूजिव’ और ‘व्यूज’ के चक्कर में एक दिन प्रशंसकों, क्रिकेटरों और क्रिकेट के बीच का विश्वास खत्म हो जायेगा ।

नयी दिल्ली, 19 मई मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टीवी प्रसारक पर निजता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘एक्सक्लूजिव’ और ‘व्यूज’ के चक्कर में एक दिन प्रशंसकों, क्रिकेटरों और क्रिकेट के बीच का विश्वास खत्म हो जायेगा ।

रोहित ने उनके और कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच अभिषेक नायर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल होने पर निराशा जताई। इस वीडियो में वह मुंबई इंडियंस के साथ अपने भविष्य पर बात करते नजर आ रहे हैं।

रोहित ने एक्स पर लिखी पोस्ट में आईपीएल के टीवी प्रसारक स्टार स्पोटर्स पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा ,‘‘ मेरे मना करने के बावजूद स्टार स्पोर्ट्स ने मेरी बातचीत को न सिर्फ रिकॉर्ड किया बल्कि प्रसारित भी कर दिया । यह निजता का उल्लंघन है ।’’

उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ क्रिकेटरों की जिंदगी में इतना दखल हो रहा है कि कैमरा हर कदम पर पीछा करता है । चाहे हम निजी तौर पर अपने दोस्तों, साथी खिलाड़ियों से अभ्यास या मैच के दिन बात कर रहे हों ।’’

दर्शकों की संख्या बढाने के लिये मीडिया और सोशल मीडिया पर मची होड़ से निराश भारतीय कप्तान ने कहा ,‘‘ एक्सक्लूजिव पाने और व्यूज तथा इंगेजमेंट पर ही फोकस रखने से एक दिन प्रशंसकों , क्रिकेट और क्रिकेटरों के बीच का विश्वास खत्म हो जायेगा ।’’

रोहित ने प्रसारकों से ऑडियो बंद करने का अनुरोध किया था। यह बातचीत 11 मई को मुंबई और केकेआर के बीच आईपीएल मैच के बाद हुई थी। विवाद के बाद केकेआर की सोशल मीडिया टीम ने भी वह वीडियो हटा दिया था।

इसके बाद 17 मई को रोहित लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई के मैच से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी धवल कुलकर्णी से बातचीत कर रहे थे। बातचीत की रिकॉर्डिंग करते देख उन्होंने हाथ जोड़कर प्रसारकों से ऑडियो बंद करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा था, ‘‘ भाई ऑडियो बंद करो, ‘ऑलरेडी’ एक ऑडियो ने मेरा वाट लगा दिया है।

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप खेलेगी । पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की कप्तानी से आईपीएल के इस सत्र में उन्हें हटाकर हार्दिक पंड्या को कमान सौंपी गई लेकिन टीम आखिरी स्थान पर रहकर प्लेआफ में जगह नहीं बना सकी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट