खेल की खबरें | बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये रोहित और विराट चेन्नई पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिये यहां पहुंच गए ।

चेन्नई, 13 सितंबर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिये यहां पहुंच गए ।

पीली जर्सी पहने रोहित सुरक्षाकर्मियों के घेरे में हवाई अड्डे से बाहर निकले जबकि विराट लंदन से सीधे तड़के यहां पहुंचे हैं ।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज केएल राहुल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बृहस्पतिवार को ही यहां पहुंच गए थे ।

खिलाड़ी एक महीने से अधिक के ब्रेक के बाद मैदान पर लौटेंगे । अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में भारत को पराजय का सामना करना पड़ा था । नये कोच गौतम गंभीर के साथ यह पहली टेस्ट श्रृंखला है ।

बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को टेस्ट श्रृंखला में 2 . 0 से हराया है ।

यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है । भारत को इसके बाद न्यूजीलैंड से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला और आस्ट्रेलिया में पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला खेलनी है ।

भारत डब्ल्यूटीसी में 68 . 52 प्रतिशत अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि आस्ट्रेलिया 62 . 52 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है । बांग्लादेश 45 . 83 प्रतिशत अंक लेकर चौथे स्थान पर है ।

दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू