खेल की खबरें | रोड्रिग्स और मंधाना ने डब्ल्यूबीबीएल में अर्धशतक जमाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जेमिमा रोड्रिग्स की तूफानी नाबाद पारी भारतीय टीम की उनकी साथी स्मृति मंधाना के अर्धशतक पर भारी पड़ गयी जिससे उनकी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में बुधवार को यहां सिडनी थंडर पर नौ रन से जीत दर्ज की।

होबार्ट, 27 अक्टूबर जेमिमा रोड्रिग्स की तूफानी नाबाद पारी भारतीय टीम की उनकी साथी स्मृति मंधाना के अर्धशतक पर भारी पड़ गयी जिससे उनकी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में बुधवार को यहां सिडनी थंडर पर नौ रन से जीत दर्ज की।

भारतीय महिला टीम की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज 21 वर्षीय रोड्रिग्स ने 56 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 75 रन बनाये जिससे मेलबर्न ने पांच विकेट पर 142 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने वाली मंधाना ने सिडनी के लिये 44 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाये लेकिन उनकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 133 रन ही बना पायी।

इस मैच में दो अन्य भारतीयों टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्पिन आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी भाग लिया। इन दोनों ने एक एक विकेट लिया। हरमनप्रीत बल्लेबाजी में खास योगदान नहीं दे पायी।

मेलबर्न की तरफ से खेल रही हरमनप्रीत ने केट पीटरसन की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले केवल तीन रन बनाये। उन्होंने नयी गेंद संभाली और चार ओवर में 35 रन देकर मंधाना का महत्वपूर्ण विकेट लिया।

दीप्ति ने चार ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया और बाद में 10 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाये लेकिन वह अपनी टीम सिडनी थंडर को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार