देश की खबरें | महाराष्ट्र में बुजुर्ग महिला से लूटपाट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पुणे के निकट निगड़ी क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों ने एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर गहने और चार लाख रुपये की नकदी लूट ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 11 अगस्त महाराष्ट्र में पुणे के निकट निगड़ी क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों ने एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर गहने और चार लाख रुपये की नकदी लूट ली।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना उस समय हुई जब 65 वर्षीय महिला एक हाउसिंग सोसाइटी में स्थित अपने फ्लैट में अकेली थी और वह सोमवार की देर रात टीवी देख रही थी।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8 नए मामले आए सामने : 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘रात लगभग 11 बजे दो लोग फ्लैट से जुड़े बगीचे से घर के भीतर घुस गये और एक नुकीले हथियार से महिला को धमकी दी। वे सोने के आभूषण, कुछ अन्य मूल्यवान वस्तुएं और लगभग चार लाख रुपये की नकदी लूटकर भाग गये।’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला ने अपनी बेटी और दामाद को बुलाया और इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़े | Plasma Bank for COVID-19 treatment: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्लाज्मा बैंक खोलने की पहल बनी कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी.

इमारत में कोई सीसीटीवी नहीं था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\