देश की खबरें | दिल्ली के शोरूम से लुटेरों ने 12 लाख रुपये के गहने लूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नकाबपोश लुटेरों के एक समूह ने बाहरी उत्तरी दिल्ली जिले के मंगोलपुरी स्थित एक शोरूम में चाकू का भय दिखा कर करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने लूट लिए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच जनवरी नकाबपोश लुटेरों के एक समूह ने बाहरी उत्तरी दिल्ली जिले के मंगोलपुरी स्थित एक शोरूम में चाकू का भय दिखा कर करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने लूट लिए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शोरूम से निकलने के बाद लुटेरों ने आसपास की अन्य दुकानों को भी लूटने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदारों ने उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंककर उनकी योजना को विफल कर दिया, जिससे लुटेरे भागने को मजबूर हो गए।

पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शनिवार शाम को वाई-ब्लॉक क्षेत्र स्थित शोरूम से पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को एक कॉल आई, जिसमें लूट की सूचना दी गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि शोरूम में तोड़फोड़ की गई थी और आसपास की दुकानों का सामान सड़क पर बिखरा पड़ा था।"

प्रारंभिक जांच के अनुसार, करीब आठ लोगों का एक समूह चाकू लेकर शोरूम में घुसा, शीशे की अलमारियां तोड़ दीं और करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड