Punjab: कपूरथला मुठभेड़ में मारे गए कांस्टेबल के नाम पर होगा सड़क, स्टेडियम का नामकरण- भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कूपरथला में मुठभेड़ में मारे गए पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के गांव की ओर जाने वाली एक सड़क और स्टेडियम का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की है.

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Photo Credits: Twitter)

गुरदासपुर, 12 जनवरी : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कूपरथला में मुठभेड़ में मारे गए पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के गांव की ओर जाने वाली एक सड़क और स्टेडियम का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की है. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मान ने बुधवार को बाजवा के परिवार से मुलाकात के बाद यह घोषणा की. उन्होंने बाजवा के परिवार को दो करोड़ रुपये का चेक भी प्रदान किया, जिसमें राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और एक करोड़ रुपये की जीवन बीमा राशि शामिल है.

बाजवा की पंजाब के कपूरथला जिले में चार बदमाशों का पीछा करने के दौरान हुई मुठभेड़ में मौत हो गई थी. ये बदमाश रविवार रात बंदूक के दम पर कार मालिक को धमकाकर उसका वाहन लेकर फरार हो गए थे. मान ने कहा कि कांस्टेबल बाजवा फगवाड़ा में अपनी ड्यूटी करते हुए शहीद हो गए. उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी हुब्बल्ली में आज 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

मान ने घोषणा की कि बाजवा के गांव में उनके नाम पर अत्याधुनिक एथलेटिक ट्रैक युक्त स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र के युवा पंजाब पुलिस और सशस्त्र बलों में शामिल होने का प्रशिक्षण लेने के लिए इस स्टेडियम का इस्तेमाल करेंगे. मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि गांव की ओर जाने वाली एक सड़क का नाम बाजवा के नाम पर रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि यह पहल देश के लिए जान न्योछावर करने वाले एक बहादुर कांस्टेबल के उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देगी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट