जरुरी जानकारी | सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नयी दिल्ली, 16 जनवरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु का आंकड़ा आधा करने का लक्ष्य तय किया है।

उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के ‘4ई’ - इंजीनियरिंग (सड़क और वाहन इंजीनियरिंग), एन्फोर्समेंट (प्रवर्तन), एजुकेशन (शिक्षा) और एमरजेंसी मेडिकल सर्विस (आपातकालीन चिकित्सा सेवा) को मजबूत करने पर ध्यान देने के साथ-साथ सामाजिक व्यवहार में बदलाव बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी संबंधित लोगों से सहयोग पर जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में 4.6 लाख सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1.68 लाख लोगों की मौत हुई और चार लाख लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

उन्होंने कहा कि प्रति घंटा 53 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और 19 लोगों की मौत होती है।

गडकरी ने कहा कि 2022 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 12 प्रतिशत और दुर्घटना से होने वाली मौतों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को 3.14 प्रतिशत का नुकसान हुआ।

मंत्री ने कहा कि 60 प्रतिशत मौतें 18-35 वर्ष की आयु वर्ग में हुईं।

उन्होंने कहा कि नागरिकों के बीच अच्छे यातायात व्यवहार के लिए पुरस्कार की व्यवस्था से नागपुर में सकारात्मक परिणाम मिले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज