देश की खबरें | पिंडवाड़ा में सड़क हादसा: आठ लोगों की मौत, 18 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सिरोही जिले के पिंडवाड़ा इलाके में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 15 सितंबर राजस्थान में सिरोही जिले के पिंडवाड़ा इलाके में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह हादसा एक बड़ी जीप (तूफान) और ट्रक के बीच टक्कर के कारण हुआ।

पिंडवाड़ा के थानाधिकारी हमीर सिंह के अनुसार यह दुर्घटना उदयपुर-पालनपुर राजमार्ग पर पिंडवाड़ा कैंटल पुलिया के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि गलत दिशा से जा रही जीप और ट्रक में टक्कर हो गई जिससे आठ लोगों की मौत हो गयी।

सिंह के अनुसार इस हादसे में अपनी जान गंवाने वालों में पांच पुरुष, एक बच्चा एवं दो महिलाएं हैं। इसके अलावा 18 लोग घायल भी हुए।

उन्होंने बताया कि हताहत हुए सभी यात्री जीप (तूफान क्रूजर) में सवार थे। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज