विदेश की खबरें | रो खन्ना भविष्य में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े हो सकते हैं: भारतीय अमेरिकी सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के भारतीय अमेरिकी सदस्यों का मानना है कि भारतीय अमेरिकी सांसद रो खन्ना (47) भविष्य में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े हो सकते हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 17 मई अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के भारतीय अमेरिकी सदस्यों का मानना है कि भारतीय अमेरिकी सांसद रो खन्ना (47) भविष्य में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े हो सकते हैं।

‘एबीसी’ की राष्ट्रीय संवाददाता जोहरीन शाह ने यहां ‘इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट’ के वार्षिक सम्मेलन के दौरान पैनल चर्चा के दौरान पूछा, ‘‘क्या रो खन्ना राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े हो रहे हैं?’’

उन्होंने पैनल के सदस्यों से ‘हां’ या ‘ना’ में उत्तर देने को कहा। सांसद प्रमिला जयपाल और श्री थानेदार ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में दिया।

थानेदार ने कहा, ‘‘हां, हां, निश्चित ही हां।’’

खन्ना कैलिफोर्निया की 17वें कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें मुख्य रूप से सिलिकॉन वैली शामिल है।

खन्ना ने भी कहा, ‘‘भविष्य के बारे में कोई कुछ नहीं जानता।’’

प्रमिला ने कहा, ‘‘उत्तर ‘हां’ है। हम सभी को पता है।’’

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सबसे वरिष्ठ भारतीय अमेरिकी सदस्य एमी बेरा ने कहा, ‘‘देखते हैं कि क्या होता है।’’

शाह ने सवाल किया, ‘‘हम कितने साल में किसी भारतीय अमेरिकी सांसद को राष्ट्रपति के रूप में देखेंगे?’’

इसके जवाब में डॉ बेरा ने कहा, ‘‘एक दशक से भी कम समय में ऐसा होगा।’’

जयपाल ने कहा, ‘‘बहुत जल्द होगा।’’

खन्ना ने इसके जवाब में कहा, ‘‘एक दशक के भीतर ऐसा हो जाएगा’’ जबकि थानेदार ने कहा, ‘‘चार साल में ऐसा होगा।’’

जब उनसे उनकी पसंदीदा भारतीय फिल्मों के बारे में पूछा गया, तो थानेदार ने ‘कभी खुशी, कभी गम’, खन्ना ने ‘मिस्टर इंडिया’ और जयपाल ने ‘लगान’ का नाम लिया जबकि बेरा ने कहा कि उन्होंने कोई हिंदी फिल्म नहीं देखी है।

इसके बाद उनसे सवाल किया गया, ‘‘आपके जीवन पर आधारित फिल्म में आप किसे अपनी भूमिका निभाते देखना चाहेंगे, बॉलीवुड अभिनेता को या हॉलीवुड के किसी भारतीय अभिनेता को?’’

इसके जवाब में बेरा ने देव पटेल, जयपाल ने मिंडी कलिंग और खन्ना ने कल पेन का नाम लिया जबकि थानेदार ने कहा, ‘‘निस्संदेह, शाहरुख खान।’’

अपने पसंसदीदा भारतीय व्यंजन के बारे में बताते हुए बेरा ने कहा कि उन्हें भारतीय मिठाइयां पसंद हैं। जयपाल ने कहा कि उन्हें पकौड़े जैसे तले हुए व्यंजन पसंद हैं। खन्ना ने कहा, ‘‘मुझे हलवा पसंद है।’’ थानेदान ने लड्डुओं को पसंदीदा भारतीय व्यंजन बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\