देश की खबरें | आरएलपी ने 11 और उम्मीदवारों की सूची जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिये बुधवार को 11 और उम्मीदवारों की सूची जारी की।
जयपुर, एक नवंबर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिये बुधवार को 11 और उम्मीदवारों की सूची जारी की।
आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल के अनुसार, पार्टी ने बुधवार को निवाई से प्रहलाद नारायण बैरवा, देवली उनियारा से डॉ विक्रम सिंह गुर्जर, पुष्कर से अशोक सिंह रावत, मसूदा से सचिन जैन सांखला, डीग कुम्हेर से अंजी मनुदेव सिनसिनी और जमवारामगढ़ से डॉ रमेश सोलंकी टिकट दिया है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने नीमकाथाना, कोटपूतली, दूदू, दांतारामगढ़ और लक्ष्मणगढ़ सीटों से भी उम्मीदवारों की घोषणा की है।
इससे पूर्व शनिवार को पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
पार्टी के संयोजक व सांसद बेनीवाल विधानसभा की खींवसर सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं भोपालगढ़ से मौजूदा विधायक पुखराज गर्ग और मेड़ता से विधायक इंदिरा देवी बावरी चुनाव लड़ेंगी। खींवसर से इस समय सांसद के भाई नारायण बेनीवाल विधायक हैं। पार्टी ने खींवसर से उन्हें टिकट नहीं दिया है।
आरएलपी ने विधानसभा चुनाव के लिये आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है। रविवार को जयपुर में आयोजित सत्ता संकल्प यात्रा के समापन पर आयोजित रैली को बेनीवाल और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी संबोधित किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)