देश की खबरें | राजद प्रतिनिधिमंडल ने बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी से यहां मुलाकात की।

कोलकाता, एक फरवरी पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी से यहां मुलाकात की।

राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिए गैर-भाजपा धर्मनिरपेक्ष दल से गठबंधन करने के संबंध में उनका केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा।

उन्होंने कहा कि बनर्जी से मुलाकात का मकसद ‘‘सांप्रदायिक ताकतों’’ को परास्त करना था।

बनर्जी के साथ हुई बैठक के दौरान राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक भी सिद्दीकी के साथ मौजूद रहे।

सिद्दीकी ने संवाददाताओं से कहा कि इस समय वार्ता के बारे में साझा करने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह चर्चा केवल वर्तमान परिस्थितियों का मूल्यांकन करने को लेकर थी और वार्ता संबंधी जानकारी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को दी जायेगी।

विपक्षी माकपा के साथ बातचीत के बारे में पूछे जाने पर राजद नेता ने कहा, ‘‘ अगर वे आज हमें आमंत्रित करते हैं तो हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।’’

राजद ने रविवार को कहा था कि वह अप्रैल-मई में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के दौरान बंगाल-बिहार की सीमा से लगती सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने की संभावना तलाशेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू