देश की खबरें | राजद उम्मीदवार ने पूर्णिया से नामांकन दाखिल किया, पप्पू यादव भी चुनाव लड़ने पर अड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार बीमा भारती ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, हाल में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सहयोगी दल की प्रत्याशी के नामांकन के बावजूद चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं।

पटना, तीन अप्रैल बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार बीमा भारती ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, हाल में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सहयोगी दल की प्रत्याशी के नामांकन के बावजूद चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं।

एक महीने से भी कम समय पहले राजद में शामिल हुईं भारती के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव भी थे।

इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में एक रैली को भी संबोधित किया और जनता से मौजूदा विधायक भारती के लिए वोट करने का आग्रह किया।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले आश्वासन का दावा करते हुए पप्पू यादव इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वह पूर्णिया सीट से ही चुनाव लड़ेंगे, जिसे उन्होंने 1990 के दशक में तीन बार जीता था।

पप्पू यादव बृहस्पतिवार को पूर्णिया सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

पप्पू यादव ने दावा किया, ‘‘जिन्होंने मुझे अपमानित किया है उन्हें 26 अप्रैल को मां पूर्णिया द्वारा दंडित किया जाएगा, वे अपनी जमानत खो देंगे।’’

पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य हैं।

पप्पू यादव ने बेटे सार्थक के साथ 2015 में गठित जन अधिकार पार्टी का एक पखवाड़े पहले कांग्रेस में विलय कर दिया था।

यादव ने कुछ दिन पहले केरल के वायनाड का उदाहरण देते हुए पूर्णिया में ‘‘दोस्ताना लड़ाई’’ होने की संभावना जताते हुए कहा था कि राहुल गांधी को भाकपा की एनी राजा द्वारा चुनौती दी जा रही है। भाकपा, कांग्रेस की तरह ‘इंडिया’ गठबंधन की सहयोगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट