विदेश की खबरें | इरफान खान और फिलिप सीमौर हॉफमैन से प्रेरित हैं रिज अहमद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रितानी-पाकिस्तानी अभिनेता और रैपर रिज अहमद का कहना है कि वह अपनी जिंदगी में फिलिप सीमौर हॉफमैन और इरफान खान से प्रेरणा लेते हैं।

लंदन, 10 नवंबर ब्रितानी-पाकिस्तानी अभिनेता और रैपर रिज अहमद का कहना है कि वह अपनी जिंदगी में फिलिप सीमौर हॉफमैन और इरफान खान से प्रेरणा लेते हैं।

अहमद ‘द नाइट ऑफ’ जैसे शो और ‘नाइटक्रॉलर’, ‘ द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट’, ‘वेनम’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सोमवार को अपनी हाल में रिलीज फिल्म ‘मुगल मोगली’ के लिए ट्विटर पर सवाल-जवाब सत्र का आयोजन किया था।

यह भी पढ़े | ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान, क्षेत्रीय मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों पर करेंगे बातचीत.

हॉफमैन हॉलीवुड के बेहद प्रशंसनीय कलाकारों में शामिल हैं। उन्होंने ‘सेंट ऑफ ए वुमन’, ‘टैलेंटेड मिस्टर रिप्ले’, ’ऑलमोस्ट फेमस’ समेत कई फिल्मों में काम किया था। उनकी मौत 2014 में अत्यधिक मादक पदार्थ सेवन से हुई थी।

वहीं इरफान को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में लोकप्रियता हासिल है। उनकी मौत कैंसर की वजह से अप्रैल में हुई। उनकी फिल्में ‘ मकबूल’, ‘लंच बॉक्स’, ‘ द नेमसेक’ काफी मशहूर है।

यह भी पढ़े | टेलीमार्केटिंग धोखाधड़ी के मामले में भारतीय नागरिक को 33 महीने का कारावास.

अहमद से जब यह पूछा गया कि वर्षों से उन्हें पर्दे पर किन प्रस्तुतियों ने प्रेरित किया है तो उन्होंने कहा कि ‘डॉग डे आफ्टरनून’ में वह ऍल पचीनो के अभिनय से प्रेरित हुए जबकि हॉफमैन और इरफान खान उन्हें हर किरदार में अच्छे लगते हैं।

इरफान खान के निधन पर अहमद ने उन्हें ‘मौजूदा समय के महानतम अभिनेताओं में से एक’ बताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\