देश की खबरें | उप्र में नदियां उफान पर, वर्षाजनित हादसों में सात लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अनेक इलाकों में पिछले कई दिनों से रुक—रुक कर हो रही वर्षा और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा, राप्ती, घाघरा और शारदा समेत अनेक नदियां उफान पर हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान वर्षाजनित हादसों में सात लोगों की मौत हो गयी है।

लखनऊ, नौ जुलाई उत्तर प्रदेश के अनेक इलाकों में पिछले कई दिनों से रुक—रुक कर हो रही वर्षा और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा, राप्ती, घाघरा और शारदा समेत अनेक नदियां उफान पर हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान वर्षाजनित हादसों में सात लोगों की मौत हो गयी है।

राहत आयुक्त कार्यालय से मंगलवार शाम मिली रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की विभिन्न नदियां उफान पर हैं। गंगा नदी कछलाब्रिज (बदायूं) में, राप्ती नदी बलरामपुर में, शारदा नदी पलियाकलां और शारदानगर (लखीमपुर खीरी) में, बूढ़ी राप्ती नदी ककरही (सिद्धार्थ नगर) में, क्वानो नदी चंद्रदीपघाट (गोंडा) में, घाघरा नदी एल्गिनब्रिज (बाराबंकी) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने, आकाशीय बिजली और सर्पदंश जैसे वर्षाजनित हादसों में सात लोगों की मौत हो गयी। पीलीभीत और श्रावस्ती में दो—दो तथा बलरामपुर, कन्नौज और प्रतापगढ़ में एक—एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

प्रदेश के राहत आयुक्त जी.एस. नवीन कुमार ने बताया कि पीलीभीत जिले में शारदा नदी में सोमवार को नेपाल से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की वजह से नदी के किनारे स्थित ढका चांट गांव के निवासी सात लोग अचानक आयी बाढ़ के पानी में फंस गये थे जिन्हें आज सुबह वायु सेवा के विमान से एयरलिफ्ट कराया गया।

सूत्रों के मुताबिक बलरामपुर, श्रावस्ती, कुशीनगर, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर और लखीमपुर खीरी जिलों के अनेक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

इस बीच, आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान सोनभद्र जिले के घोरावल और रामपुर जिले के बिलासपुर में सात—सात सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा गोरखपुर के चंद्रदीपघाट में छह, बरेली के नवाबगंज में पांच, आगरा के खैरागढ़ में चार, मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा, बरेली, सम्भल जिले के गुन्नौर और सिद्धार्थनगर के ककरही में तीन—तीन सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी है।

अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी