देश की खबरें | ‘राइजिंग राजस्थान’ सम्मेलन से उद्योगों को नई दिशा मिलेगी : मुख्यमंत्री शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जयपुर में प्रस्तावित ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ से उद्योगों को एक नई दिशा मिलेगी।

जयपुर, 10 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जयपुर में प्रस्तावित ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ से उद्योगों को एक नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने यहां कहा कि सभी के सहयोग से इस निवेशक सम्मेलन को सफल बनाते हुए राज्य में निवेश का सकारात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है।

शर्मा मुख्यमंत्री निवास पर ‘राइजिंग राजस्थान’ के संबंध में आर्थिक क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य में विपुल प्राकृतिक संसाधन की उपलब्धता के कारण निवेश की अपार संभावनाएं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के समझौता ज्ञापन धरातल पर नहीं उतरे लेकिन हमने अपने कार्यकाल के पहले ही वर्ष में ‘राइजिंग राजस्थान समिट’ करने का निर्णय किया, जिससे प्रदेश उद्योगों के क्षेत्र में अग्रणी बन सके।

आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘राइजिंग राजस्थान’ को सफल बनाने के लिए हमारी टीम दिन-रात काम में जुटी हुई है।

बयान में बताया गया कि उद्योगपतियों एवं पेशेवरों का कहना है कि राज्य में निवेश को बढ़ाने के लिए हम सभी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहभागिता करेंगे तथा आयोजन को सफल बनाते हुए राज्य में निवेश लाने में पूरा सहयोग करेंगे।

बैठक में मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी