जरुरी जानकारी | बढ़ती मांग से सरसों, सोयाबीन सहित विभिन्न तेल तिलहन कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आवक कम होने और घरेलू मांग बढ़ने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन सहित लगभग सभी तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख रहा।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल आवक कम होने और घरेलू मांग बढ़ने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन सहित लगभग सभी तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख रहा।

तेल उद्योग के जानकारों के अनुसार सस्ता और मिलावट से मुक्त होने के कारण सरसों तेल की भारी मांग है। सरसों तथा सोयाबीन, सूरजमुखी के तेल रहित खल (डीओसी) की भी स्थानीय के साथ साथ भारी निर्यात मांग होने से इन तेल तिलहनों की कीमतों में पर्याप्त लाभ दर्ज हुआ। आयातित तेलों से सस्ता होना भी सरसों की मांग बढ़ने का कारण है।

सूत्रों ने बताया कि निर्यात मांग और स्थानीय मांग की वजह से मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में भी पर्याप्त लाभ दर्ज हुआ। मांग बढ़ने की वजह से बिनौला तेल कीमत में भी पर्याप्त सुधार आया।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को खाद्य तेल बाजार पर पैनी नजर रखने के साथ किसानों को समर्थन देना जारी रखना होगा। देश में तिलहन उत्पादन बढ़ने से विदेशीमुद्रा की बचत होगी, रोजगार बढ़ेंगे, खल निर्यात से आमदनी बढ़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था में भी काफी सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि मोजूदा स्थिति बनी रही तो वह दिन दूर नहीं कि देश तेल तिलहन के मामले में पूर्णत: आत्मनिर्भर हो जाये। बस सरकार को किसानों को दिया जाने वाला समर्थन जारी रहना चाहिये और इसके लिए सरकार को तेल तिलहन बाजार में गड़बड़ी पैदा करने वाले सट्टेबाजों और निहित स्वार्थी तत्वों पर चौकस निगाह रखनी होगी।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,000 - 7,100 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,560 - 6,605 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 16,000 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,545 - 2,605 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,205 -2,285 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,385 - 2,415 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,200 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,850 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,600 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,750 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,000 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,500 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,900 रुपये।

पामोलिन कांडला 12,800 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,200 - 7,250 रुपये: सोयाबीन लूज 7,100 - 7,150 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट