देश की खबरें | बढ़ती महंगाई केंद्र की गलत नीतियों का परिणाम: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को इसे केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम बताया। इसके साथ ही गहलोत ने मांग की कि केंद्र सरकार को पेट्रोल व डीजल के दाम में 10-15 रुपये की और कमी करनी चाहिए।

जयपुर, 15 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को इसे केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम बताया। इसके साथ ही गहलोत ने मांग की कि केंद्र सरकार को पेट्रोल व डीजल के दाम में 10-15 रुपये की और कमी करनी चाहिए।

गहलोत सोमवार को मेवाड़ इलाके के दौरे पर रहे। चांखेड़ (भीलवाड़ा) में ‘प्रशासन शहरों गांवों के संग’ अभियान के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “महंगाई की मार बहुत भयंकर हो रही है... पेट्रोल डीजल व गैस की। यह केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है।”

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर उत्पाद शुल्क में हाल ही में की गई कमी की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने कहा, “मुझे तो हंसी आती है कि केंद्र सरकार पांच रुपये व दस रुपये कम करके लोगों को खुश करना चाहती है जबकि लूट मचा रखी है। रोज दाम बढ़ते हैं 25 रुपये 30 रुपये बढ़ गए साल में। 2020 में तो उन्होंने एक बार तो इन्होंने 15—20 रुपये बढ़ा दिए झटके में।”

उन्होंने कहा, “अब इन्होंने पांच रुपये, दस रुपये कम किए क्या मायने रखता है?” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार करों में जितनी कमी करती है उसके अनुपात में राज्यों का कर तो अपने आप ही कम हो जाता है। गहलोत ने कहा, “अभी मैंने आठ महीने पहले दो प्रतिशत कम किए तो 1000 करोड़ रुपये कम हो गए। अब केंद्र ने कम किए 5—10 रुपये कम किए तो हमारे 1800 करोड़ रुपये कम हो गए साथ में। अब हमने इनको कहा कि आप 10—15 रुपये और कम करें ताकि महंगाई कम होनी शुरू हो। वे नहीं करते।”

गहलोत ने कहा, “अगर वे यह कमी और करते तो हमारे 3500 करोड़ रुपये और कम होंगे। वह हमें मंजूर है।” इससे पहले गहलोत ने गुड़ला गांव में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ सहित राज्य सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि राज्य सरकार ने अपने लगभग तीन साल के कार्यकाल में जन कल्याण व विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं रखी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बीते दो साल में 123 कॉलेज खोले है जिनमें से 33 कॉलेज केवल लड़कियों के लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा व बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है। गहलोत जैन मुनि आचार्य महाश्रमण से मिलने भी गए।

इससे पहले सुबह वह राजसमंद के नाथद्वारा पहुंचे। उन्होंने नाथद्वारा में श्रीनाथजी के मंदिर में दर्शन कर सभी के अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मंत्री उदयलाल आंजना भी उनके साथ थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\