विदेश की खबरें | ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ऋषि सुनक की दावेदारी और मजबूत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद पर पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के दावेदारी से इनकार करने के बाद भारतीय मूल के नेता ऋषि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व पर काबिज होने की संभावना सोमवार को और प्रबल हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 24 अक्टूबर ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद पर पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के दावेदारी से इनकार करने के बाद भारतीय मूल के नेता ऋषि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व पर काबिज होने की संभावना सोमवार को और प्रबल हो गई।

पूर्व प्रधानमंत्री ने रविवार की रात को यह कहते हुए प्रधानमंत्री पद की दौड़ से खुद को अलग कर लिया कि वापसी (प्रधानमंत्री पद पर वापसी) के लिए ‘‘यह सही समय नहीं है’’। इससे सुनक के लिए दिवाली पर जीत की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

42 वर्षीय पूर्व चांसलर ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए कहा था कि वह ‘‘देश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने, अपनी पार्टी को एकजुट करने और देश के लिए काम करना चाहते हैं’’। उन्होंने 100-सांसदों की सीमा को आराम से पार कर प्रतिस्पर्धा में एक ठोस बढ़त हासिल की है।

प्रधानमंत्री पद की दौड़ में एकमात्र प्रतिस्पर्धी ब्रिटिश संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ की नेता पेनी मोर्डंट 100 सांसदों के लक्ष्य को पार करने के करीब पहुंच गई हैं, जिससे यह संभावना बन सकती है कि पूर्व वित्त मंत्री को सोमवार शाम को जल्द से जल्द नया नेता घोषित किया जा सकता है।

अगर, सुनक और मोर्डंट दोनों अंतिम सूची में जगह बनाते हैं, तो वे 1,70,000 कंजरवेटिव सदस्यों के ऑनलाइन मतदान की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

सुनक पिछले महीने हुए पार्टी नेतृत्व पद के चुनाव में निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस से हार गए थे। ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ खुले विद्रोह के बाद सिर्फ 45 दिनों के बाद बृहस्पतिवार को उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी थी।

सुनक ने अपने हालिया चुनाव प्रचार अभियान में कहा, ‘‘मैं आप सभी से हमारी समस्याओं के समाधान का एक अवसर देने का अनुरोध कर रहा हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड