ऋषि कपूर ने जरूर सौम्य मुस्कान के साथ दुनिया को अलविदा कहा होगा : अमिताभ

कपूर दो साल से ल्यूकेमिया रोग से जूझ रहे थे और बृहस्पतिवार सुबह यहां के एच एन रिलायंस अस्पताल में 67 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई।

जमात

मुंबई, एक मई बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के साथ बिताए पलों को याद करते हुए दिल को छू लेने वाला एक नोट लिखा है, जिसमें उनके बचपन से लेकर उन्हें रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया) होने का पता चलने तक की बातों का जिक्र है।

कपूर दो साल से ल्यूकेमिया रोग से जूझ रहे थे और बृहस्पतिवार सुबह यहां के एच एन रिलायंस अस्पताल में 67 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई।

बच्चन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी और कहा, “वह चले गए...ऋषि कपूर...चले गए...अभी-अभी उनका निधन हो गया...मैं सदमे में हूं।” लेकिन बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था।

बाद में रात में, बच्चन ने अपने ब्लॉग पर उस वक्त को याद किया, जब उन्होंने पहली बार कपूर को उनके पिता, दिग्गज अभिनेता राज कपूर के चेम्बूर स्थित घर में देखा था।

उन्होंने लिखा, “उन्हें चेंबूर में उनके घर देवनार कॉटेज में देखा था, युवा, ऊर्जावान, उत्साहित, आंखों में शरारत लिए चिंटू को उन दुर्लभ क्षणों में देखा था, जब मुझे राज जी के घर एक शाम आमंत्रित होने का सौभाग्य मिला था।”

बच्चन ने कहा कि उन्होंने कपूर को अक़सर आर. के. स्टूडियो में देखा था, जहां उन्हें उनकी पहली फिल्म “बॉबी’’ के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था।

अभिनेता ने कपूर के चलने की अद्भुत शैली के बारे में भी लिखा और कहा कि यह उनके दिवंगत दादा, प्रसिद्ध अभिनेता-फिल्मकार पृथ्वीराज कपूर से मिलती-जुलती थी।

कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बच्चन ने कहा, “जब वह अपनी पंक्तियां बोलते थे, आपको उनके हर शब्द पर यकीन हो जाता था, उसका कोई विकल्प नहीं था और उनकी असलियत सवालों से परे थी।”

उन्होंने कहा, “उनके जैसा कोई नहीं था जो गीत के बोल पर उनकी तरह पूरी निपुणता से होंठ हिला सके।”

बच्चन ने याद करते हुए कहा कि पर्दे से इतर कपूर का अंदाज सेट पर चुलबुला रहता था, जो सबको पसंद आता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड