खेल की खबरें | रिंकू एफ46 भाला फेंक स्पर्धा में तीसरे स्थान पर लेकिन नतीजे अभी आधिकारिक नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के रिंकू हुड्डा शुक्रवार को यहां विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पुरुष एफ46 भाला फेंक स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहे लेकिन एक प्रतिस्पर्धी के विरोध दर्ज कराने के बाद आयोजकों ने अभी परिणाम को आधिकारिक नहीं किया है।

कोबे (जापान), 24 मई भारत के रिंकू हुड्डा शुक्रवार को यहां विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पुरुष एफ46 भाला फेंक स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहे लेकिन एक प्रतिस्पर्धी के विरोध दर्ज कराने के बाद आयोजकों ने अभी परिणाम को आधिकारिक नहीं किया है।

रिंकू चौथे दौर में 62.77 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे लेकिन दूसरे स्थान पर रहे श्रीलंका के प्रियंथ हेराथ (64.59 मीटर) ने शीर्ष पर रहे क्यूबा के गुइलेर्मो वेरोना (65.16 मीटर) के खिलाफ विरोध दर्ज करा दिया।

मुख्य कोच सत्यनारायण ने पीटीआई को बताया, ‘‘श्रीलंकाई खिलाड़ी ने विरोध दर्ज कराया और इसीलिए अभी तक आधिकारिक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। किसी भी स्थिति में रिंकू का पदक पक्का है।’’

एक अन्य भारतीय अजीत सिंह 12 सदस्यीय फाइनल में 62.11 मीटर के प्रयास से चौथे स्थान पर रहे।

हालांकि भारत के विश्व रिकॉर्ड धारक और पिछले साल के हांगझोउ पैरा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सुंदर सिंह गुर्जर ने निराश किया और 59.03 मीटर के थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे। उनके नाम 68.60 मीटर का विश्व रिकॉर्ड है।

बुधवार को भारत ने 12 पदक (पांच स्वर्ण, चार रजत, तीन कांस्य) के साथ चैंपियनशिप में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

भारत ने गुरुवार को कोई पदक नहीं जीता। इसकी वजह से देश पदक तालिका में तीसरे स्थान से गिरकर छठे स्थान पर आ गया।

भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 पदक (तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य) था जो उसने पेरिस में 2023 टूर्नामेंट में किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका