खेल की खबरें | रिंकू सिंह केरल के खिलाफ शतक से चूके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम के लिए सीमित ओवर के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह की 92 रन के दम पर उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में शनिवार को यहां अपनी पहली पारी में 302 रन बनाये।

अलाप्पुझा (केरल), छह जनवरी भारतीय टीम के लिए सीमित ओवर के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह की 92 रन के दम पर उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में शनिवार को यहां अपनी पहली पारी में 302 रन बनाये।

उत्तर प्रदेश ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 244 रन से की। रिंकू अपने कल के स्कोर में 21 रन जोड़कर निधीश की गेंद पर पवेलियन लौटे। उन्होंने 138 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाये।

इसके जवाब में केरल की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 32 रन तक तीन विकेट गंवा दिये। सचिन बेबी (38) और विष्णु विनोद (74) ने चौथे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी कर मैच में केरल की वापसी करायी।

दिन का खेल खत्म होने तक केरल ने छह विकेट पर 220 रन बना लिये। टीम अब भी उत्तर प्रदेश से 82 रन पीछे है।

मुंबई ने पटना में बिहार के छह बल्लेबाजों को 89 रन तक आउट कर मैच में शानदार वापसी की।

रणजी की 41 बार की चैम्पियन मुंबई ने दिन की शुरुआत नौ विकेट पर 235 रन पर की। टीम 251 रन पर ऑल आउट हो गयी।

बिहार के लिए वीर प्रताप सिंह ने पांच विकेट झटके।

बल्ले से लचर प्रदर्शन की भरपायी मुंबई के गेंदबाजों ने अपने दमदार खेल की और स्टंप तक बिहार का स्कोर छह विकेट पर 89 रन था। तेज गेंदबाज मोहित अवस्थी ने चार विकेट झटके।

दिन का खेल खत्म होते समय आकाश राज 26 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

रायपुर में छत्तीसगढ़ के 327 रन के जवाब में असम ने पहली पारी में चार विकेट पर 87 रन बना लिये है।

बंगाल ने विशाखापटनम में 409 रन बनाने के बाद आंध्र के तीन बल्लेबाजों को 119 तक चलता कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू