देश की खबरें | रिंकू टी20 विश्व कप के दावेदार हैं, पर यह कहना अभी जल्दबाजी होगी: आशीष नेहरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के अनुसार बायें हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह भारत की टी20 विश्व कप टीम में ‘फिनिशर’ स्थान के लिए दावेदार के रूप में सामने आये हैं लेकिन उनका मानना है कि साथी खिलाड़ियों से उन्हें इस स्थान के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के अनुसार बायें हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह भारत की टी20 विश्व कप टीम में ‘फिनिशर’ स्थान के लिए दावेदार के रूप में सामने आये हैं लेकिन उनका मानना है कि साथी खिलाड़ियों से उन्हें इस स्थान के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

टी20 विश्व कप अगले साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जायेगा।

रिंकू आस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में शानदार फॉर्म में हैं। शुक्रवार को चौथे मैच में उन्होंने 29 गेंद में 46 रन की पारी खेली और भारत की 20 रन की जीत में अहम भूमिका अदा की और इससे टीम श्रृंखला 3-1 से अपने नाम करने में सफल रही।

नेहरा ने ‘जियो सिनेमा’ पर कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि रिंकू भारत की टी20 विश्व कप टीम में शामिल होने के दावेदार हैं। लेकिन विश्व कप अभी काफी दूर है और जिस स्थान के लिए वह दावेदार है, उसके लिए कई और खिलाड़ी उन्हें चुनौती पेश करेंगे। ’’

रिंकू ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में कुछ अच्छी पारियां खेलीं जिसमें तिरूवनंतपुरम में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उनकी नौ गेंद में नाबाद 31 रन की पारी ने भारत की 44 रन की जीत में बड़ी भूमिका अदा की थी।

रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 विश्व कप के लिए भारत की योजना का हिस्सा होंगे या नहीं, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है तो टीम में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं और रिंकू ‘स्लॉग ओवर’ के लिए प्रबल दावेदार हो सकते हैं।

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने इस पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘आप जितेश शर्मा (विकेटकीपर बल्लेबाज) और तिलक वर्मा को भी देख सकते हो। इसलिये चर्चा करनी होगी कि श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या किन स्थानों पर खेलेंगे। ’’

नेहरा ने कहा, ‘‘हमें देखना होगा कि 15 सदस्यीय टीम में कितने स्थान उपलब्ध हैं। लेकिन एक बात तो है कि रिंकू ने सभी को दबाव में ला दिया है। लेकिन अभी विश्व कप में काफी समय है। दक्षिण अफ्रीका का दौरा है और इसके बाद आईपीएल। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\