देश की खबरें | उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जयपुर, सात फरवरी उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के जयपुर केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शेखावाटी क्षेत्र के फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि करौली में यह 3.8 डिग्री, नागौर में 4.3 डिग्री, दौसा-चूरू में 5.6 डिग्री, बीकानेर के लूणकरणसर में 4.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ तथा पिलानी में 6.4 डिग्री, संगरिया में 6.6 डिग्री, सीकर में सात डिग्री और राज्य की राजधानी जयपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 21 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य में आगामी दिनों में शीतलहर की संभावना नहीं है तथा आगामी 48 घंटों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रह सकता है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी