खेल की खबरें | सुर्खियां बटोरने वाली युवा खिलाड़ियों का सही मार्गदर्शन जरूरी: झूलन गोस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की पूर्व दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने कहा कि इस साल शुरू होने वाली  महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करना जरूरी होगा क्योंकि त्वरित सफलता से सुर्खिया बटोरने के बाद वे अपने लक्ष्य से भटक सकती हैं।

कोलकाता, छह फरवरी भारत की पूर्व दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने कहा कि इस साल शुरू होने वाली  महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करना जरूरी होगा क्योंकि त्वरित सफलता से सुर्खिया बटोरने के बाद वे अपने लक्ष्य से भटक सकती हैं।

डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन सत्र से पहले मुंबई में 13 फरवरी को महिला खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन होगा।

लीग अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम सहित युवा भारतीय खिलाड़ियों को दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका देगी। इसमें अच्छे प्रदर्शन से खिलाड़ी सुर्खियों में होंगी और ध्यान भटकने से बचाने के लिए उनके पास मदद करने के लिए कोई होना चाहिये।

झूलन ने यहां ‘स्पोर्टस्टार’ के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘जब आप विश्व कप खेल रहे हों और अचानक आप पर ध्यान दिया जाए तो चीजें अलग होंगी लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आपके साथ एक मेंटोर (मार्गदर्शक) हो, यह कोच, दोस्त या माता-पिता हो सकता है।’’

इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘ उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि खिलाड़ी मैदान पर फिट है क्योंकि उनके पास बहुत प्रतिभा है और अचानक उन्हें सारी सुर्खियां मिल रही हैं।’’

पिछले साल खेल से संन्यास लेने वाली झूलन डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम मेंटोर और गेंदबाजी कोच के रूप में काम करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ डब्ल्यूपीएल के बाद ये युवा खिलाड़ी कम उम्र में पैसा कमाएंगे। उन्हें सही दिशा , सही मार्गदर्शन देने की जरूरत है। यहीं से यात्रा शुरू होती है और हम प्रतिभा को नहीं खो सकते क्योंकि हम चाहते हैं कि वे देश के लिए मैच विजेता बनें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी