देश की खबरें | स्कूटर पर सवार होकर स्मृति ईरानी ने बंगाल चुनाव में पार्टी की रैली की अगुवाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में विधानसभा चुनाव के वास्ते भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्कूटर पर सवार होकर अपनी पार्टी की एक रैली की अगुवाई की।

सोनारपुर (पश्चिम बंगाल), 26 फरवरी पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में विधानसभा चुनाव के वास्ते भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्कूटर पर सवार होकर अपनी पार्टी की एक रैली की अगुवाई की।

भाजपा की राज्यव्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ में हिस्सा लेते हुए गरिया के समीप गंगाजोआरा में ईरानी ने भाजपा सांसद रूपा गांगुली एवं अग्निमित्रा पॉल के साथ पार्टी के रथ पर सवार होकर अभियान की शुरुआत की। कुछ दूर जाने के बाद वह रथ से उतर गयीं और स्कूटर पर सवार हो गयीं। उन्होंने काला हेलमेट पहन रखा था और मास्क लगाए थीं।

ईरानी ने कहा, ‘‘आज जब हमने रथयात्रा शुरू की तब प्रशासन ने जानबूझकर उसमें देरी करने का प्रयास किया । हम दो पहिया वाहन चलाकर जायेंगे, पैदल चलेंगे क्योंकि पश्चिम बंगाल बदलाव की ओर अग्रसर है। ’’

मंत्री के इस करतब से उत्साहित कई भाजपा कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों पर सवार होकर चलने लगे और ‘‘जय श्री राम’’ एवं ‘‘खेला होबे’’के नारे लगाने लगे। खेला होबे का नारा सबसे पहले तृणमूल कांग्रेस ने दिया था, जो अब इस चुनावी मौसम में आम हो गया है ।

कपड़ा मंत्री ईरानी ने कुछ किलोमीटर तक स्कूटर पर सवार होकर रैली की अगुवाई की। वह बीच-बीच में रुककर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से बातचीत भी करती नजर आयीं। वह बांग्ला में धारा प्रवाह संवाद कर रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको धन्यवाद देना चाहती हूं। हम आपका आशीर्वाद लेने के लिए बाहर निकले हैं। आप पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौका दे चुके हैं और पश्चिम बंगाल में चुनावों के दौरान भाजपा एवं कमल को आशीर्वाद दीजिए।’’

बाद में वह फिर रथ पर सवार हो गयीं।

ईरानी की इस बाइक रैली से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेट्रोल एवं डीजल के बढ़ते दाम के विरूद्ध सड़क पर स्कूटर की सवारी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट