विदेश की खबरें | पूर्वी अफागनिस्तान में रिक्शा बम धमाका, 11 बच्चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता वहीदुल्लाह जुमाजादा ने बताया कि हमला दोपहर को गिलान जिले में हुआ।

गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता वहीदुल्लाह जुमाजादा ने बताया कि हमला दोपहर को गिलान जिले में हुआ।

उन्होंने बताया कि बम धमाका उस समय हुआ जब चालक मोटर चालित रिक्शे के साथ सामान बेचने के लिए गांव में दाखिल हुआ और जल्द ही बच्चों ने उसे घेर लिया। जुमाजादा के मुताबिक हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

तत्काल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रवक्ता ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि बच्चों को क्यों निशाना बनाया गया।

उल्लेखनीय है कि दो दशक पुराने युद्ध की समाप्ति के लिए कतर में अफगानिस्तान की सरकार और चरमपंथी तालिबान के वार्ताकारों के बीच जारी वार्ता बावजूद हाल के महीनों में हिंसा की घटनाएं बढ़ी है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका के ज्वांइट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मार्क मिले ने मंगलवार को दोहा में तालिबान के नेताओं के साथ बिना पूर्व में घोषणा किए, एक बैठक कर अमेरिका-तालिबान समझौते के सैन्य पहलुओं पर चर्चा की है।

समझौते का उद्देश्य तालिबान और अफगानिस्तान की सरकार के बीच सीधी शांति वार्ता के लिए मंच तैयार करना है।

दोहा में बातचीत के बाद जनरल मिले अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घनी से परामर्श करने के लिए काबुल रवाना हो गए।

मिले ने जोर देकर कहा कि दोनों पक्षों को तेजी से हिंसा कम करने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड