खेल की खबरें | क्लब विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने सामने होंगे रियाल मैड्रिड और पीएसजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रियाल मैड्रिड ने शनिवार की रात को खेले गए मैच में किलियन एमबाप्पे के दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में बाइसिकल किक से किए गए शानदार गोल की मदद से बोरूसिया डॉर्टमंड को 3-2 से हराया।

रियाल मैड्रिड ने शनिवार की रात को खेले गए मैच में किलियन एमबाप्पे के दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में बाइसिकल किक से किए गए शानदार गोल की मदद से बोरूसिया डॉर्टमंड को 3-2 से हराया।

गोंजालो गार्सिया और फ्रान गार्सिया ने पहले 20 मिनट में गोल करके मैड्रिड को 2-0 की बढ़त दिला दी। इससे मैड्रिड की जीत सुनिश्चित लग रही थी लेकिन दूसरे हाफ का इंजरी टाइम घटना प्रधान रहा जिसमें तीन गोल हुए।

डॉर्टमंड के मैक्सिमिलियन बेयर ने इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में गोल किया लेकिन एमबाप्पे ने एक मिनट बाद बाइसिकल किक से खूबसूरत गोल किया जिससे मैड्रिड ने फिर से दो गोल की बढ़त हासिल कर ली।

सेरहो गुइरासी ने इंजरी टाइम के आठवें मिनट में पेनल्टी किक को गोल में बदल दिया। डॉर्टमंड को डीन हुइजसेन के फाउल करने के कारण यह पेनल्टी मिली थी। रियाल मैड्रिड के खिलाड़ी को रेड कार्ड मिला और वह सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे।

इससे पहले एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में पीएसजी ने बायर्न म्यूनिख को 2-0 से हराया। पीएसजी की तरफ से डिजायर डोउ और ओसमाने डेम्बले ने गोल किए।

प्रतियोगिता के एक अन्य सेमीफाइनल में यूरोप के क्लब चेल्सी का ब्राजील के क्लब फ्लूमिनेंस से मुकाबला होगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू