खेल की खबरें | रिदम और अनीष को मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण, भारत पदक तालिका में शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की रिदम सांगवान और अनीष भानवाला ने सोमवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप के अंतिम दिन 25 मीटर रेपिड फायर मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

काहिरा, सात मार्च भारत की रिदम सांगवान और अनीष भानवाला ने सोमवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप के अंतिम दिन 25 मीटर रेपिड फायर मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड की जोड़ी को 17-7 से हराया।

भारत मिस्र की राजधानी में संपन्न हुए साल के पहले आईएसएसएफ विश्व कप की पदक तालिका में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर रहा।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारत ने पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता जब उसे फाइनल में जर्मनी के खिलाफ 7-17 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

दूसरे दौर के क्वालीफिकेशन में 400 में से 370 अंक जुटाकर रिदम और अनीष ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाई। थाईलैंड के पादुका चाविसा और राम खामहेंग 381 अंक के साथ शीर्ष पर रहे और फाइनल में भारतीय जोड़ी के खिलाफ उतरे।

शीर्ष आठ में शामिल इशा सिंह और भावेश शेखावत की एक अन्य भारतीय जोड़ी 356 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रही।

इससे पहले 10 टीम के क्वालीफिकेशन चरण एक में रिदम और अनीष 600 में से 566 अंक बनाकर शीर्ष पर रहे। पादुका और राम ने 562 अंक जुटाए।

इशा और भावेश ने 539 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

फाइनल में प्रत्येक सदस्य के पांच शॉट के रेपिड फायर के बाद सर्वाधिक अंक बनाने वाली टीम को दो अंक दिए जाते हैं। रिदम और अनीष को जीत के लिए जरूरी 16 अंक जुटाने के लिए 12 दौर की जरूरत पड़ी।

पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक के मुकाबले में रियो ओलंपिक चैंपियन क्रिस्टियन रिट्ज, गेइस ओलिवर और पीटर फ्लोरिन की जर्मनी की तिकड़ी गुरप्रीत सिंह, अनीष और भावेश की भारतीय तिकड़ी पर हावी रही।

भारत का यह प्रतियोगिता का दूसरा रजत पदक है। इससे पहले इशा ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में व्यक्तिगत रजत पदक जीता।

नॉर्वे की टीम तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ दूसरे जबकि फ्रांस की टीम तीन स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में 20 स्वर्ण दांव पर लगे थे।

टूर्नामेंट में 22 देशों ने पदक जीते।

काहिरा विश्व कप में 60 देशों के 500 से अधिक निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट