देश की खबरें | रेवाड़ी लूटपाट मामला: लापरवाही के आरोप में चार थाना प्रभारियों को निलंबित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने रेवाड़ी जिले में हाल ही में हुई लूटपाट की घटना का संज्ञान लेते हुए जिले के चार पुलिस थानों के प्रभारियों को लापरवाही बरतने के लिए निलंबित करने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया।

चंडीगढ़, 28 नवंबर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने रेवाड़ी जिले में हाल ही में हुई लूटपाट की घटना का संज्ञान लेते हुए जिले के चार पुलिस थानों के प्रभारियों को लापरवाही बरतने के लिए निलंबित करने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीजीपी कपूर ने कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी तरह के समझौते को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेवाड़ी जिले के बावल कस्बे के कटला बाजार में इस महीने की शुरुआत में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिन दिहाड़े एक सर्राफा व्यवसायी के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया और उसकी दुकान से नकदी और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई।

बयान में बताया गया कि पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में राज्य भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसमें शामिल हुए। बैठक में कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की गई।

डीजीपी ने जवाबदेही पर जोर देते हुए अधिकारियों से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों से नियमित रूप से पूछताछ करने के लिए कहा।

डीजीपी कपूर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में होने वाली घटनाओं के लिए जमीनी स्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों को जवाबदेह बनाएं।

उन्होंने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्कतापूर्वक नजर रखने और उनसे पूछताछ करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

डीजीपी ने पुलिस अधीक्षकों को नए आपराधिक कानूनों और हथियारों के इस्तेमाल पर नियमित प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का भी निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड