नोएडा: पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश गिरफ्तार, जांच जारी

थाना जारचा पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी है. यह बदमाश लूट के मामले में फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

नोएडा, 29 मई: थाना जारचा पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी है. यह बदमाश लूट के मामले में फरार चल रहा था. पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात थाना जारचा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट की इरादे से घूम रहे हैं. उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस ने जांच शुरू की.

इसी क्रम में पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोका तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाई. डीसीपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई. पुलिस की गोली रवि उर्फ रब्बा नामक बदमाश के पैर में लगी है. गंभीर हालत में उसको नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: देश की खबरें | मुंबई में प्रवासी श्रमिकों को फर्जी पास बेचने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया है. डीसीपी ने बताया कि यह बदमाश गाजियाबाद व जनपद गौतम बुद्ध नगर में लूटपाट व अन्य मामलों में शामिल रहा है. उन्होंने बताया कि रब्बा के एक साथी मोहित को पुलिस ने 26 मई को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था जबकि रब्बा समेत उसके तीन साथी भाग गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े