देश की खबरें | लक्ष्मण टीला मामले में मुस्लिम पक्ष की पुनरीक्षण याचिका खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखनऊ की एक जिला अदालत ने लक्ष्मण टीला मामले में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी है।

लखनऊ, 28 फरवरी लखनऊ की एक जिला अदालत ने लक्ष्मण टीला मामले में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी है।

सिविल जज (जूनियर डिवीजन) ने हिंदू पक्ष की ओर से दायर दीवानी वाद पर सुनवाई नहीं करने के मुस्लिम पक्ष के अनुरोध को खारिज कर दिया था।

हिंदू पक्ष ने लक्ष्मण टीला पर निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना करने का अधिकार मांगा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुराने क्षेत्र में स्थित टीले वाली मस्जिद कथित तौर पर लक्ष्मण टीला है।

अपने आदेश में अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे) नरेन्द्र कुमार ने कहा कि इस सिविल वाद में दायर की गई याचिका कानून और तथ्यों के मिले-जुले प्रश्न पर आधारित है, इसलिए साक्ष्यों को देखे बगैर केवल मुस्लिम पक्ष की आपत्ति पर इस मुकदमे को खारिज नहीं किया जा सकता।

जिला न्यायाधीश कुमार ने कहा कि सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के छह सितंबर, 2023 के आदेश में कुछ अवैध नहीं है।

वादियों- नृपेन्द्र पांडेय और अन्य का दावा है कि लक्ष्मण टीला पर शेष नागेश तिवेश्वर और शेष नागेश पटल कूप का मंदिर स्थित है। इनका आरोप है कि मुस्लिम शासक औरंगजेब के काल में लक्ष्मण टीला को ध्वस्त कर उस स्थान पर एक मस्जिद का निर्माण किया गया जिसे अब टीले वाली मस्जिद के तौर पर जाना जाता है।

उनका आरोप है कि जून, 2023 में जब वे उस स्थान पर पूजा करने गए तो मुस्लिम पक्ष ने उन्हें धमकाया जिसकी वजह से उन्हें वाद दायर करना पड़ा।

मुस्लिम पक्ष ने सिविल जज के समक्ष एक याचिका दायर कर कहा कि यह वाद पूजा स्थल अधिनियम, 1991 के तहत और साथ ही वक्फ कानून, 1995 के प्रावधानों के तहत सुनवाई योग्य नहीं है। सिविल जज ने मुस्लिम पक्ष की आपत्ति खारिज कर दी थी जिसके खिलाफ एडीजे के समक्ष पुनरीक्षण याचिका दायर की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट